there-was-silence-on-the-roads-even-on-the-second-day-of-the-weekend-curfew
there-was-silence-on-the-roads-even-on-the-second-day-of-the-weekend-curfew

वीकेंड कर्फ्यू के दूसरे दिन भी सडक़ों पर पसरा सन्नाटा

जोधपुर, 29 मई (हि.स.)। वीकेंड कफ्र्यू के दिन शनिवार को पुलिस ने ओर सख्ती दिखाई। हालांकि शहरवासी अब स्वयं लॉकडाउन के जानकार हो गए है इसलिए वह बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। जो बाहर निकल रहा है पुलिस उन पर सख्ती बरत रही है। पुलिस की सख्ती और शनिवार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण आज सडक़ों पर ट्रैफिक कम नजर आया। वहीं गर्मी का असर भी नजर आ रहा है। इस वजह से आज सडक़ें सूनी दिखाई दी। राज्य सरकार ने इस बार लगाए गए त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन के तहत वीकेंड कफ्र्यू की समयाविध बढ़ा दी है। त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन की गाइडलाइन के अनुसार वीकेंड कफ्र्यू शुक्रवार दोपहर 12 बजे से लागू होकर मंगलवार सुबह 5 बजे तक रहेगा। आज वीकेंड कफ्र्यू के दूसरे दिन शनिवार का सार्वजनिक अवकाश होने का असर जोधपुर शहर में साफ नजर आया। वीकेंड कफ्र्यू और शनिवार के सार्वजनिक अवकाश होने के कारण आज अन्य दिनों की अपेक्षा सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। इससे पहले सुबह ग्यारह बजे अनुमत दुकानें बंद हो गई। उसके बाद दोपहर में बेवजह सडक़ों पर निकले लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और उनके चालान काट डाले। अति आवश्यक सेवाओं वालों को छोड़ अन्य वाहन चालकों के पुलिस ने चालान बनाए। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in