the-state-government-is-misusing-government-machinery-in-sahada---mp-joshi
the-state-government-is-misusing-government-machinery-in-sahada---mp-joshi

राज्य सरकार सहाड़ा में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है- सांसद जोशी

भीलवाड़ा, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिले के हमीरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के मंडल चुनाव कार्यालय उद्घाटन मंगलवार को सांसद सीपी जोशी तथा भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने किया। इस मौके पर सांसद सीपी जोशी ने कहॉ कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है, आप सभी मण्डल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आहवान हैं कि सहाडा उपचुनाव में कमल के फुल को जिताना है। कांग्रेस पार्टी एवं सरकार के मन्त्रीगण के द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है। प्रदेश मंत्री बगडी ने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र में विश्वास नही है, चुनाव जितने के लिये ओछे हथकन्डे अपनाते आई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने एवं धमकाने का प्रयत्न कर रही है, इसके बावजुद भी सहाडा की जनता भारतीय जनता पार्टी को सहाड़ा विधानसभा के उप चुनाव में भारी बहुमत से विजय बनायेगी। उद्घाटन के समय पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक शत्रुघ्न गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो शिवांगी कानावत, रुपलाल जाट, रावत युगप्रदीप सिंह, तपेंद्र सिंह विस्तारक, मेध सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, भोपाल सिंह पूर्व मण्डल महामंत्री, रतन लाल मंडोरा, रेखा परिहार हमीरगढ़ सरपंच, गिरधारी भील खैराबाद सरपंच उपस्थित रहें। हिन्दुस्थान समाचार/मूलचन्द पेसवानी/ ईश्वर

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in