the-height-of-summer-began-to-increase-in-marwar
the-height-of-summer-began-to-increase-in-marwar

मारवाड़ में बढऩे लगा गर्मी का सितम

जोधपुर, 29 मार्च (हि.स.)। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मारवाड़ पर छाए बादल और हल्की बूंदाबांदी के बाद अब फिर से गर्मी का सितम शुरू हो गया है। मारवाड़ में पारा 40 पार हो चला है। सोमवार की सुबह से ही सूर्यदेव की तल्ख किरणों से शरीर को भेदना शुरू कर दिया। दोपहर तक गर्मी का असर और तेज हो गया। हल्की लू चलने जैसा असर महसूस हुआ है। रविवार को भी तापमान बढ़ा हुआ था। जोधपुर में दिन के तापमान के साथ रात्रि में भ्ीा पारा 27 डिग्री पार हो हो गया है। ऐसे में गर्मी का अहसास तेज होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में गर्मी का असर और बढऩे लगेगा। जोधपुर संभाग में गर्मी का असर तेज होने से अब आमजन जीवन भी प्रभावित होने लगा है। दोपहर में लोग घरों में दुबकने को भी मजबूर है। दोपहर आते आते सूर्यदेवी की किरणें तन को चुभने लगी है। गर्मी से बचाव के लिए शीतल पेय पदार्थों का सेवन भी करने लगे है। दही, छाछ, गन्ने का जूस और अन्य ठंडी चीजों को भोजन में शामिल किया जाने लगा है। सूर्यनगरी में आज सुबह से ही तापमान 27 डिग्री पार कर गया। दोपहर में यह 32 डिग्री से ज्यादा महसूस किया गया। हवा की गति तेज रहने से गर्म हवा भी महसूस होने लगी है। आगामी सप्ताह में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना व्यक्त की गई। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in