back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्यावर में आर्मी कैंटीन का एक्सटेंशन काउंटर खोलने की कवायद पूरी

राजसमंद, 03 अप्रैल (हि. स.)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना का आभार व्यक्त करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि होली के पावन पर्व पर ब्यावर में आर्मी कैंटीन का एक्सटेंशन काउंटर खोलने की स्वीकृति प्रदान करके केंद्र सरकार ने राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों को सौगात प्रदान की है। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों ही सांसद दीयाकुमारी ने ब्यावर या भीम में आर्मी कैंटीन का एक्सटेंशन काउंटर खोलने, सेना भर्ती मुख्यालय, सैन्य ई सी एच एस क्लिनिक उपलब्ध कराने की मांग को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात की और संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में सैनिक और उसके परिवार की सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए एक मांग पत्र सौंपा था। सांसद दीयाकुमारी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जल्दी ही क्षेत्र की अन्य मांगों को भी पूरा करके सैन्य परिवारों को राहत प्रदान करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

US आर्मी में दाढ़ी प्रतिबंध, सिख-मुस्लिम-यहूदी सैनिकों की धार्मिक छूट खत्म, विरोध का तूफान खड़ा हुआ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिकी सेना की नई ग्रूमिंग नीति ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। पेंटागन ने एक आदेश जारी कर सिख, मुस्लिम और...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...