the-election-of-bjp-state-president-poonia-was-done-in-a-unique-way
the-election-of-bjp-state-president-poonia-was-done-in-a-unique-way

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां का चुनाव प्रचार अनूठा अंदाज मे किया

अपडेट... भीलवाड़ा, 15 अप्रैल(हि.स.)। जिले के सहाड़ा क्षेत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीष पूनियां का सहाड़ा में चुनाव प्रचार अनूठा अंदाज दिखा। डॉ. पूनियां ने नरेगा महिला मजदूरों से बातचीत कर कुमावत समाज के साथ चायपान पर चर्चा की। भील परिवार के घर भोजन भी किया। डॉ. पूनियां ने ढोसर गांव में नारायण सालवी के घर पहुंच कर उनके साथ चार्य पर चर्चा की। गाडरी, जाट, राजपूत समाजों के प्रमुख लोगों से भी मुलाकात की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आज भीलवाड़ा प्रवास के दौरान सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनलाल जाट के समर्थन में प्रमुख लोगों, महिला शक्ति एवं युवाओं से संवाद कर भाजपा को जिताने का आह्वान किया। डॉ. पूनियां सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भीडभाड़ से दूर एक अलग अंदाज में चुनाव प्रचार करते नजर आए। डॉ. पूनियां ने जमीन पर बैठकर नरेगा महिला मजदूरों के साथ बातचीत की। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान कुमावत समाज के साथ चायपान पर चर्चा की, भील परिवार के घर भोजन किया। भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया की डॉ. पूनियां ने सहाडा में जुटे प्रमुख लोगों के साथ रणनीतिक चर्चा की। इस दौरान उनके साथ चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली, विधायक जोगेश्वर गर्ग, प्रधान प्रतिनिधि चावंड सिंह, सरवन सिंह शेखावत मौजूद रहे। डॉ. पूनियां ने ढोसर गाँव में नारायण सालवी के घर पहुंचकर उनके साथ चार्य पर चर्चा की। चाय के साथ बहुत ही आत्मीयता से सभी परिजनों से चर्चा की। मौजूद सालवी समाज के प्रमुख लोगों, महिलाओं से भी चर्चा की। इसके अलावा गाडरी, जाट और राजपूत समाज के प्रमुख लोगों के साथ बातचीत की, सभी से भाजपा को वोट देने की अपील की। डॉ. पूनियां ने सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दरिबा गांव की मातृशक्ति से संवाद किया। इस दौरान मातृशक्ति ने मोदी सरकार की जनहितकारी नीतियों का पुरजोर समर्थन किया, इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रतनलाल जाट को एक सुर में जिताने का संकल्प लिया। सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव खाखला मे कार्यक्रम आयोजक कर्ता मांगीलाल जी भील के घर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भोजन किया। हिन्दुस्थान समाचार/मूलचन्द पेसवानी / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in