back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निलंबित आरएएस पिंकी मीणा की जमानत याचिका खारिज

जयपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट ने हाईवे निर्माण कंपनी से दस लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में चल रही निलंबित आरएएस पिंकी मीणा की जमानत अर्जी को वापस लेने के चलते खारिज कर दिया है। न्यायाधीश इन्द्रजीत सिंह ने आरोपी पिंकी मीणा को आरोप पत्र पेश होने के बाद जमानत अर्जी पेश करने की छूट दी है। आरोपी पिंकी मीणा की ओर से कहा गया कि उसने न तो रिश्वत राशि की मांग की है और ना ही उसके कब्जे से रिश्वत राशि की बरामदगी हुई है। इसके अलावा एसीबी के पास याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई साक्ष्य भी नहीं है। उसे प्रकरण में फंसाया गया है। ऐसे में उसे जमानत पर रिहा किया जाए। जिसका विरोध करते हुए एएजी विभूतिभूषण शर्मा ने कहा कि एसीबी के पास आरोपी के रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग है। प्रकरण में फिलहाल अनुसंधान चल रहा है। यदि उसे जमानत दी गई तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकती है। वहीं सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से मामले में आरोप पत्र पेश होने के बाद जमानत अर्जी पेश करने की छूट मांगते हुए याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी गई। इस पर अदालत ने अनुमति देते हुए याचिका को खारिज कर दिया। गौरतलब है कि हाल ही में पिंकी मीणा को अदालत ने विवाह करने के आधार पर दस दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किया था। अंतरिम जमानत अवधि पूरी होने के बाद उसने 21 फरवरी को जेल में समर्पण किया था। हिन्दुस्थान समाचार/ पारीक / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में लगाई याचिका, पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए उठाया कदम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵