supernatural-foundation-trust-distributed-1008-thali-food-in-memory-of-somagiri-ji-maharaj
supernatural-foundation-trust-distributed-1008-thali-food-in-memory-of-somagiri-ji-maharaj

सोमगिरीजी महाराज की स्मृति में अलौकिक फाउण्डेशन ट्रस्ट ने वितरित किया 1008 थाली भोजन

बीकानेर, 23 मई (हि.स.)। राजस्थान के ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने रविवार को अलौकिक फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा संवित् सोमगिरि महाराज की स्मृति में कोरोना संक्रमित मरीजों तथा उनके परिजनों के लिए निशुल्क 1008 थाली भोजन वितरण कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अशोक धारणिया ने बताया कि इस दौरान डॉ कल्ला ने कहा कि संवित् सोमगिरि महाराज ने धर्म, कर्म, आध्यात्म, शिक्षा, खेल और साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। वे वैज्ञानिक सोच के धनी थे। उनकी तार्किक क्षमता अद्भुत थी। उनकी स्मृति में अलौकिक फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करवाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के वर्तमान दौर में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कोई भूखा ना सोए की भावना के अनुरूप प्रत्येक जरूरतमंद तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। संकट के इस दौर में अनेक संस्थाएं भी भरपूर सहयोग दे रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समन्वित प्रयासों से बीकानेर को कोरोना मुक्त बनाया जा सकेगा। धारणिया ने बताया कि संस्था द्वारा मां अन्नपूर्णा नि:शुल्क भोजन सेवा के माध्यम से कोरोना काल में प्रतिदिन लगभग 300 थाली भोजन कोरोना मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके लिए संस्था के हैल्पलाइन नंबर 8561004001 और 8561004002 पर एडवांस बुकिंग करवानी होती है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा इसी क्रम में रविवार को संवित सोमगिरि की स्मृति में 1008 थाली नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर स्वामी योगेश्वरानंद महाराज, इंजी बी. जी. व्यास, डी पी पचिसिया, डॉ प्रकाश ओझा, भवानी स्वामी भी बतौर अतिथि मौजूद रहे। वहीं सेवा कार्य में विनोद अग्रवाल, सलीम सोढा, अशोक चारण, रवि प्रकाश सोनी, विनोद कुमार सोनी, कैलाश बिश्नोई, प्रदीप छलाणी, शालिनी रावत, नवीन धारणिया, प्रशांत, नवीन, कमल, संजय, विनोद सोनी और नितेश गोयल ने भागीदारी निभाई। इससे पूर्व डॉ कल्ला ने संवित् सोमगिरि महाराज के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने मां अन्नपूर्णा नि:शुल्क भोजन सेवा द्वारा भोजन की बुकिंग एवं वितरण की प्रक्रिया की जानकारी ली। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in