state-president-pooni-honored-the-corona-warriors
state-president-pooni-honored-the-corona-warriors

प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने किया कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

जयपुर, 21 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने रविवार को कूकस में नाथ संस्कृति सेवा संस्थान एवं हीरो मोटरकॉर्प के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया। उन्होंने निराश्रित बच्चों के मध्य में जाकर उनके हालचाल जाने। इस मौके पर उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों की सेवा ही संसार की सबसे बड़ी मानवता की सेवा है। यह सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा से भी बढक़र है। इससे ही समाज का उत्थान सार्थक होता है। डॉ. पूनियां ने कहा कि खुशी हुई कि नाथ संस्कृति संस्थान की प्रेरणा एवं सहयोग से महिलाएं आत्मनिर्भर बनी। मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करते हुए इस संस्थान के माध्यम से महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनते हुए सिलाई, बुनाई, दरी बनाने जैसे कार्य सीखे। यह एक महत्वपूर्ण पहल है, हमें इसे और आगे बढ़ाना है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in