खेलते-खेलते 4 साल का मासूम गिरा टांके में, भाई को बचाने के लिए कूदी बहन, दोनों की मौत

परिवार वालों ने आनन- फानन में बच्चों को टांके से बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर नागाणा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
खेलते-खेलते 4 साल का मासूम गिरा टांके में (सांकेतिक तस्वीर)
खेलते-खेलते 4 साल का मासूम गिरा टांके में (सांकेतिक तस्वीर)

बाड़मेर, एजेंसी। नागाणा थाना क्षेत्र के सखरोड चौखला गांव की एक ढाणी में चार साल का मासूम अपनी बहन के साथ बाहर खेलते समय खुले टांके में गिर गया। अपने भाई को गिरता देख छह साल की मासूम बहन भी कूद गई और दोनों की डूबने से मौत हो गई। परिजनों को इस बात की भनक लगी तो कोहराम मच गया।

पुलिस ने मासूमों के शवों अपने कब्जे में लेकर रखवाया मोर्चरी में    

परिवार वालों ने आनन- फानन में बच्चों को टांके से बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर नागाणा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मृत बच्चों के दादा ने लिखवाई पुलिस में रिपोर्ट

नागाणा थानाधिकारी नरपत दान ने बताया कि सखरोड चौखला का मामला है। बच्चों के दादा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया है कि उनके बेटे देराजराम का 4 साल का बेटा भाऊ अपनी बहन मनीषा संग शाम घर के बाहर खेल रहा था। टांके का ढक्कन खुला हुआ था। बच्चे नासमझ थे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। खेल खेल में ही पहले लड़का गिरा और भाई को डूबता देख बहन ने भी टांके में छलांग लगा दी।

परिजनों ने बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की

जब तक परिजनों को आभास होता तब तक देर हो चुकी थी। हालांकि अपनी तरफ से परिजनों ने कोशिश पूरी की लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। पुलिस को हादसे के बारे में सोमवार सुबह जानकारी दी गई। इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in