shyam-sakhis-took-the-first-trail-walk-in-chidawa
shyam-sakhis-took-the-first-trail-walk-in-chidawa

चिड़ावा में श्याम सखियों ने निकाली पहली निशान पदयात्रा

झुंझुनू,25 मार्च(हि.स.)। जिले के चिड़ावा कस्बे में डीजे पर झूमते, गाते, गुलाल लगाते और आतिशबाजी के साथ श्रीश्याम सखियां बाबा के दरबार में पहुंची। पीले रंग के सजे-धजे निशान और साथ में फूलों की बारिश के बीच निशान पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन चिड़ावा में संचालित श्रीश्याम सखी दरबार की ओर से हुआ। जिसमें 31 निशान बाबा श्याम को चढाए गए। इससे पहले चिड़ावा के नगर सेठ श्री कल्याण प्रभु में पंडित अशोक पुजारी तथा पंडित हीरालाल शास्त्री के आचार्यत्व में निशानों की पूजा अर्चना की गई। जिसमें रेखा व संदीप हिम्मतरामका ने सपत्निक हिस्सा लिया। पूजा अर्चना के बाद श्रीश्याम सखी दरबार की महिलाओं के अलावा कस्बे की सैंकड़ों महिलाएं मुख्य बाजार, टेकड़ा, बोड़िया कुआं आदि रास्तों से होते हुए श्रीश्याम मंदिर पहुंची। जहां पर निशान चढाए गए। सभी निशान पीले के रंग के और सजे—धजे थे। इस दौरान डीजे पर भी महिलाओं ने निशान लिए लिए खूब मस्ती की और आतिशबाजी से पूरा माहौल उत्सवी हो गया। इस मौके पर संगीता—सविता हिम्मतरामका, नीतू—पूजा हिम्मतरामका, कुंदन कटेवा, सोनू—रेखा हिम्मतरामका, ममता हिम्मतरामका, नूतन शर्मा, नेहा केडिया, उर्मिला—सरोज चौधरी, सुधा चौधरी, मंजू—पिंकी केडिया, शशि गुप्ता, दीपशिखा केडिया, ज्योति पारीक, संगीता भगेरिया, सुनिता सैनी, मीनू मोदी, सुनिता झुंझुनूंवाला, मोनिका तोला, दुर्गा, पायल सूरजगढ़िया, मनोज फतेहपुरिया, विकास शर्मा, विनित जाजू, महेश चौधरी, सुनिल अग्रवाल हलवाई, अनिल गोयल आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / रमेश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in