seventeen-prisoners-sitting-on-hunger-strike-hospitalized-for-deteriorating-condition-eight-jaipur-referees
seventeen-prisoners-sitting-on-hunger-strike-hospitalized-for-deteriorating-condition-eight-jaipur-referees

भूख हड़ताल पर बैठे सत्रह बंदी हालत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती, आठ जयपुर रैफर

टोंक, 02 जून (हि.स.)। पांच दिन से चित्तौडग़ढ़ जेल से टोंक जेल में शिफ्ट किए गए बीस कैदी भूख हड़ताल पर थे, इनमें से 17 की हालत चिंताजनक होने पर सआदत अस्पातल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आठ को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार चित्तौडग़ढ़ जेल से जेल प्रशासन ने 23 कैदी शिफ्ट किए थे, उनमें से 20 कैदी टोंक, 1 कोटा, 1 बूंदी व 1 भीलवाड़ा जेल में भेजे गए थे, सभी 23 कैदियों ने शिफ्ट किए जाने के विरोध में भूख हड़ताल शुरु कर दी। उनमें से टोंक में 17 कैदियों की हालत बिगडऩे पर सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती करया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासन को जेल प्रशासन ने कैदियों के अस्पताल में भर्ती होने के बाबत जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी है। जेल प्रशासन भूख हड़ताल व केदियों को अस्पताल में भर्ती कराने की बात क्यों छुपा रहा है, यह भी जांच विषय है। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक चन्द्रसिंह रावत, शहर कोतवाल लक्ष्मण सिंह अस्पताल पहुंचे और भर्ती कैदियों के हालचाल जानकर उनकी सुरक्षा के माकूल इंतेजाम किए। हिन्दुस्थान समाचार/करनानी/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in