senior-preacher-joshi39s-book-lord-surya-and-prithvi-released-in-bhilwara
senior-preacher-joshi39s-book-lord-surya-and-prithvi-released-in-bhilwara

वरिष्ठ प्रचारक जोशी की पुस्तक भगवान सूर्य व पृथ्वी का भीलवाड़ा में विमोचन

भीलवाड़ा, 22 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य धर्मनारायण शर्मा (जोशी) की ओर से लिखी गई अपनी पुस्तक भगवान सूर्य और पृथ्वी पुस्तक भाग 2 का विमोचन भीलवाड़ा के निजी रिसोर्ट में हुआ। जोशी एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे। जहां विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद शंकर लाल काबरा ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लेखक वैद्य ताराशंकर जोशी थे। कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद धर्मप्रसार के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ओस्तवाल ने किया। कार्यक्रम में संयोजक राम प्रकाश अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद प्रान्त के ओम प्रकाश बुलिया, भारत विकास परिषद के गोविंद राठी, पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर, महेंद्र कुमार ओस्तवाल ,प्रो. शांतिलाल बिहाणी उपस्थित थे। इस दौरान प्रचारक धर्मनारायण जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा काम सुखी संपन्न विश्व निर्माण करने का है, इसके लिए सभी को एक साथ काम करना होगा। प्रचारक धर्म नारायण जोशी ने कहा कि आज मेरे द्वारा लिखी गई भगवान सूर्य और पृथ्वी पुस्तक भाग 2 का विमोचन हो रहा है। पहले भी भाग एक पुस्तक का विमोचन यहीं पर हुआ था। आप सभी को ज्ञात है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रचारक हूं। पुस्तक लिखना सरल है, स्वाध्याय और कलम के आधार पर पुस्तक लिखी जा सकती है। पुस्तक को प्रिंट करवाना बड़ी चुनौती है। मैं एक संघ का कार्य करता हूं, हमारा काम सुखी संपन्न विश्व निर्माण करने का है। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया के शब्द वाणी को धरती पर लाने का काम हमारा है। हमें भी वर्तमान में सब प्रकार की चुनौती स्वीकार करते हुए बाधाओं की छाती पर चढ़कर अपने मार्ग का निर्माण करने के लिए उद्धत कार्य करना होगा। तब जाकर दुर्ग मनोवृतियों को खत्म कर अपने वैभव संपन्न राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। हमारे लिए भी देश में कहीं तरह के लोग अलग-अलग भ्रान्तियां फैलाते हैं, लेकिन भ्रांति फैलाने से आप को डरने की जरूरत नहीं है। हमें इस ब्रह्मांड के लिए हमेशा एकता के साथ काम करना होगा। जाति बिरादरी से दूर हटकर अगर एक रहोगे तो भारत एक समय विश्व गुरु बन जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत का वर्तमान समय पूरी दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने वाला समय है। इस समय मानवता की रक्षा भारत ही कर पाएगा। हजारों सालों से, लाखों सालों से भारत पहले भी मानवता की रक्षा करता आया है। आज भी ओर आगे भी करता रहेगा। विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता अभियान प्रमुख बद्री लाल सोमानी ने बताया स्व. श्रीमती निर्मला देवी ओस्तवाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर, पूर्व सांसद हेमेंद्र सिंह बनेडा, विश्व हिंदू परिषद कार्याध्यक्ष सुरेश गोयल, विश्व हिंदू परिषद विभागाध्यक्ष मिट्ठूलाल स्वर्णकार, ओसवाल ग्रुप के चेयरमैन महेंद्रकुमार ओस्तवाल, वनवासी कल्याण परिषद के प्रांत प्रमुख राम प्रकाश अग्रवाल, शिक्षाविद डॉ. श्यामसुंदर भट्ट, विहिप के प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख डॉ. भवानी शंकर जोशी, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष शंकर लाल सोमानी, भारत विकास परिषद के मदनलाल खटोड़, भारतीय किसान संघ के सोहन लाल माली, विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के जिलाध्यक्ष शिवनारायण व्यास, माधव गो सेवा संस्थान के पुरुषोत्तम दादा, विहिप के बाबूलाल सेन, लोकतंत्र बचाओ मंच के रजनीकांत आचार्य, मातृशक्ति विभाग संयोजिका गायत्री सोनी, मातृशक्ति जिला संयोजिका मंजू शर्मा, गौ रक्षा विभाग की निरंजना सोनी, सहित कई समाज के सामाजिक संगठन के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/मूलचन्द/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in