back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोहिणी नक्षत्र के सूर्यदेव उगल रहे आग, मारवाड़ में बरस रहे शोले

जोधपुर, 29 मई (हि.स.)। नौ तपा का आज पांचवां दिन है। सूर्यदेव नौ दिन तक चंद्र के प्रिय नक्षत्र रोहिणी में रहेंगे। यह दौर भीषण गर्मी और लू वाला रहने वाला है। पांच दिन से ही प्रदेश भर में पारा 40 पार चल रहा है। अभी चार दिन शेष है। मारवाड़ भी भट्टी की तरह शोले उगल रहा है। भीषण गर्मी व उमस से जीना मुहाल हुआ है। दिनचर्या में भी फर्क आने लगा है। पंखे, कूलर और एसी भी बेजान साबित हो रहे है। मानसून के आने में अभी एक करीबन एक माह का वक्त है। ऐसे में अभी और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो हालांकि मानसून 31 मई तक के रल तट तक पहुंच जाएगा। इसके बाद यह आगे बढ़ते हुए देश के ज्यादातर हिस्सों में भी फेल जाएगा। राजस्थान में मानसून की पहली बारिश 20 जून के आस पास हो सकती है। मगर मारवाड़वासियों को इसके लिए कुछ और दिन भी इंतजार करना पड़ सकता है। अमूमन यहां पर मानसून की पहली बारिश जुआई पहले पखवाड़े तक शुरू हो पाती है। शनिवार को मारवाड़ में पारा 40 पार रहा। सबसे ज्यादा गर्म फलोदी रहा, जहां पर दोपहर तक पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। हवा की गति सामान्य है, मगर वो भी लू का आभास कराने वाली है। जून का महिना गर्मी का सबसे उम्दा महिना माना जाता है। इधर जोधपुर शहर में सुबह से ही उमस वाली गर्मी से पसीने छूट रहे थे। पंखे आदि भी बेजान दिखे। सडक़ों पर सन्नाटा दर्शा रहा है कि गर्मी से लोग बेजार है। हालांकि इसमें लॉक डाउन का असर भी देखा जा सकता है। लोगबाग घरों में ही रहकर अपनी दिनचर्या बीता रहे है। कूलरों और एसी की हवा का सहारा लिया जा रहा है। फिलहाल गर्मी से निजात मिलने में अभी वक्त लगेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

छठ पूजा 2025: कब है यह पवित्र पर्व, जानें तिथि, मुहूर्त और छठ पूजा का खास महत्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । त्योहारों की झड़ी में एक ऐसा पर्व जो हर दिल में आस्था का संचार करता है, वह है छठ पूजा...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵