राजस्थान, रफ्तार डेस्क। भागीरथ चौधरी अजमेर से बीजेपी के सांसद हैं। बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में भागीरथ पर भी अपना भरोसा जताया है और उनको किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। बीजेपी के लिए यह सीट काफी मुश्किल थी। लेकिन भागीरथ चौधरी की इस सीट से पर काफी अच्छी पकड़ है। वह 2003 से 2008 तक और 2013 से 2018 तक किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके है। अपने विधायिकी के कार्यकाल में उन्होंने यहां बहुत से अच्छे कार्य किये हैं।
प्रोफाइल पर एक नजर
नाम :- भागीरथ चौधरी
जन्म :- 01-जून-1954
जन्म स्थान :- मानपुरा, अजमेर, राजस्थान
शिक्षा :- बीए, द्वितीय वर्ष उत्तीर्ण, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
राजनीतिक यात्रा की शुरुआत :– वह बीजेपी के नेता है। इनकी राजनीतिक जीवन की पारी वर्ष 2003 में अजमेर जिले के किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा का चुनाव जीतकर शुरू हुई थी, जिसमे इन्होने विधायक का कार्यभार 2003 से 2008 तक बखूबी निभाया था।
उनके जन्म, शिक्षा और परिवार का विवरण
उनका जन्म 1 जून 1954 को मानपुरा, अजमेर, राजस्थान में हुआ था। उनके पिता का नाम रामचंद्र चौधरी और माता का नाम दखा देवी था। उन्होंने बीए, द्वितीय वर्ष राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से उत्तीर्ण किया था। उनकी पत्नी का नाम अंजना चौधरी है। उनके दो बेटे और दो बेटी है।
उनकी राजनीतिक यात्रा
वह जल शक्ति मंत्रालय में सलाहकार समिति के सदस्य हैं। 13 सितंबर 2019 से जल संसाधन संबंधी स्थायी समिति के सदस्य का कार्यभार संभाल रहे हैं। वह मई, 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए और लोकसभा सांसद बने। उन्होंने 2003 से 2008 तक और 2013 से 2018 तक राजस्थान विधानसभा में विधायक का कार्यभार संभाला था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in
रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp
Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram




