back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रसोई गैस के बढ़ते दाम: प्रभारी मंत्री खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

उदयपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। पेट्रोल-डीजल के साथ घर की रसोई गैस के भी लगातार बढ़ रहे दामों से जन-जन परेशान है। कोरोना के बाद लगातार बढ़ रहे दामों के चलते बाजार में महंगाई बढ़ गई है, लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार पर इसका कोई असर नहीं है। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम उदयपुर में देहलीगेट चैराहे पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता देहलीगेट स्थित शांति-आनंदी स्मारक पर एकत्र हुए। वहां कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर रोटी बेली। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर उठाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस के दामों का सीधा असर आम आदमी की गृहस्थी पर पड़ता है। पेट्रोल और गैस दोनों के दाम बढ़ रहे हैं, सब्सिडी बंद कर दी गई है, आम जनता पर लगातार बोझ बढ़ रहा है। केन्द्र सरकार का इस ओर ध्यान न देना सीधा संकेत दे रहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵