back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBSE 2024: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए कब है आखिरी तारीख

RBSE 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2024 की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार 14 अगस्त से शुरू हो गई।

अजमेर, हि.स.। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2024 की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार 14 अगस्त से शुरू हो गई। इस परीक्षा के लिए सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ 13 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के साथ 26 सितंबर तक आवेदन स्वीकार किया जाएगा। बोर्ड ने वर्ष 2024 की परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है।

प्रायोगिक परीक्षा शुल्क सौ रुपए प्रति विषय अलग से होंगे देने

बोर्ड के सचिव ने बताया कि परीक्षा शुल्क नियमित परीक्षार्थियों के लिए 600 रुपए और स्वयंपाठी (प्राइवेट) परीक्षार्थियों के लिए 650 रुपए निर्धारित हैं। प्रायोगिक परीक्षा शुल्क सौ रुपए प्रति विषय अलग से देने होंगे. साथ ही विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थी दृष्टिबाधित परीक्षार्थी, दिव्यांग परीक्षार्थी और युद्ध में वीरगति को प्राप्त अथवा अपाहिज सैनिकों के पुत्र-पुत्रियां, पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है, लेकिन इन्हें टोकन शुल्क 50 रुपए जमा कराने होंगे।

लॉग इन करके आवेदन पत्र जा सकेंगे भरे

बोर्ड के सचिव ने बताया कि विद्यालयों की ओर से बोर्ड की वेबसाइट http//rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करके आवेदन पत्र भरे जा सकेंगे। नियमित परीक्षार्थी पास के विद्यालय और स्वंयपाठी परीक्षार्थी निकटतम अग्रेषण अधिकारी के माध्यम से ही आवेदन पत्र अग्रेषित कर पाएंगे। विद्यार्थी खुद के बैंक के माध्यम से आवेदन पत्र अग्रेषित नहीं करवा सकेंगे। निजी शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन आवेदन से पहले बोर्ड का संबद्धता शुल्क जमा करवाना होगा। इसके अभाव में ऑनलाइन आवेदन के लिए लॉग इन नहीं किया जा सकेगा।

राजस्थान बोर्ड से पात्रता प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य

परीक्षा आवेदन करने वाले अन्य बोर्ड से वर्जित परीक्षार्थियों को राजस्थान बोर्ड से पात्रता प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली और राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड जयपुर समेत देश के अन्य सभी शिक्षा बोर्ड से प्रवृत्त परीक्षार्थियों के शाला प्रधान ऑनलाइन पात्रता प्रमाण पत्र निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार पूर्ति कर और चालान से शुल्क जमा करवाकर ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। पात्रता प्रमाण पत्र के क्रमांक का सही-सही उल्लेख आवेदन पत्र पर करने के बाद ही आवेदन पत्र भरा जा सकेगा। विद्यालयों की ओर से परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन ही भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन आपत्ति पत्र भरने संबंधी जानकारी के लिए बोर्ड कंट्रोल रूम नंबर 0145- 2632866, 2632867 और 2632868 पर संपर्क किया जा सकेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵