back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोगियों और उनके परिजनों को लूटने वाले निजी अस्पतालों पर आरएएस अधिकारी रखेंगे पैनी निगाहें: मंत्री डोटासरा

बीकानेर, 13 मई (हि.स.)। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को बीकानेर में कहा कि कोविडकाल में इलाज की आड़ में रोगियों और उनके परिजनों को लूटने वाले निजी अस्पतालों पर अब सरकार की पैनी निगाहें रहेंगी। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी इन प्राइवेट अस्पतालों पर तिरछी नजरें रखेंगे। एक दिनी दौरे पर बीकानेर आए डोटासरा ने पत्रकारों से कहा कि कोविडकाल में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने वाले निजी अस्पतालों की शिकायतें मिली थी। जिसको सरकार ने गंभीरता से लेते हुए नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। अब प्राइवेट अस्पतालों में आमजन के साथ लूट नहीं मचाई जा सकेगी। इसके लिए प्रत्येक निजी अस्पताल पर आरएएस अधिकारी तैनात किए जाएंगे। ये आरएएस अधिकारी प्राइवेट अस्पतालों में होने वाली हर गतिविधि पर पैनी निगाहें रखेंगे। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों पर आरएएस अधिकारी नियुक्त करने के लिए कलेक्टर नमित मेहता को निर्देश दे दिए गए हैं। अब किसी भी निजी अस्पताल में गड़बड़ की गई तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक प्रश्न के उत्तर मेें वे बोले कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार इस आपदा में आमजन की राहत के लिए हरसंभव कोशिश कर ही है। जल्दी ही इस आपदा पर विजय हासिल करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵