राजस्थान के राज्यपाल हुए कोरोना पॉजिटिव, कुछ दिन पहले सीएम अशोक गहलोत भी हुए थे कोरोना संक्रमित

राज्यपाल से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राजभवन ने ट्वीट कर कहा कि राज्यपाल कलराज मिश्र की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में उनके संपर्क में आयें हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें। सभी लोग सतर्क रहें एवं कोरोना की गाइड लाइन का पालन करें।" फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और वे आइसोलेशन में हैं।

कलराज मिश्र से पहले अशोक गहलोत भी हुए थे कोरोना पॉजिटिव

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल से कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कोरोना संक्रमित हो चुके थे। राज्यपाल दो दिन पहले ही जयपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह में गए थे। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in