back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan Election: जाने कौन है राजस्थान में युवाओं के आदर्श, प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट?

Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मतभेद के कारण राजस्थान की सत्ता से उपमुख्यमंत्री और प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष का पद गंवाने वाले कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट का राजनीतिक समीकरण?

राजस्थान, रफ्तार डेस्क। सचिन पायलट राजस्थान के टोंक विधानसभा से विधायक हैं। उनके पिता स्‍व. श्री राजेश पायलट कांग्रेस के वरिष्ठ और प्रसिद्ध नेताओ में से एक थे। पार्टी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस के सबसे युवा नेताओ में से एक है। जब वह 2002 में विदेश से अपनी शिक्षा पूरी करके भारत आये थे, तो वे अपने पिता के जन्मदिन के दिन 10 फरवरी को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। तब से उन्होंने कांग्रेस पार्टी में अपनी निरंतर सेवा दी है। जब सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे, उस अवसर पर एक बड़े किसान सभा का आयोजन किया गया था।13 मई 2004 को सचिन पायलट दौसा लोकसभा सीट से चुनकर लोकसभा सांसद बने थे, वे 26 की साल की उम्र में भारत के संसद में जाने वाले सबसे कम उम्र के युवा सांसद थे। उन्होंने राजस्थान में 5 वे उपमुख्यमंत्री का पदभार भी संभाला था। हालांकि उनको अशोक गहलोत के साथ मतभेद होने के कारण 14 जुलाई 2020 को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा था।

राजस्थान में युवाओ के आदर्श माने जाते है

सचिन पायलट ने अपने पिता की विरासत को जारी रखते हुए क्षेत्रीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में अपनी सेवा भी दी थी, जिसके कारण उन्हें क्षेत्रीय सेना में लेफ्टिनेंट पायलट के नाम से भी जाना जाता है। सचिन ने 2001 में अपने पिता पर एक पुस्तक लिख डाली थी, जिसका शीर्षक “राजेश पायलट: इन स्पिरिट फॉरएवर” है। वह राजस्थान में युवाओ के आदर्श माने जाते है। उनको युवाओ के साथ साथ हर उम्र के लोग बहुत पसंद करते है। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले चुनाव में वह टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस के भावी प्रत्याशी हैं। कांग्रेस को उनसे बहुत उम्मीदे है।

उनके जन्म, शिक्षा और परिवार का विवरण

उनका जन्म 7 सितम्बर 1977 को सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम स्‍व. श्री राजेश पायलट था, जो कांग्रेस पार्टी के जाने माने नेता थे। उनकी माता का नाम श्रीमती रमा पायलट है। उनकी बी.ए. (आनर्स)-अंग्रेजी की पढ़ाई सेन्‍ट स्‍टीफन कॉलेज, दिल्‍ली से हुई थी। उन्होंने एम.बी.ए. की पढ़ाई वार्टन बिजनस स्‍कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया, सयुंक्‍त राज्‍य अमेरिका से की है। उनकी शादी श्रीमती सारा पायलट से हुई थी, जो जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला की बेटी है। जिनसे उन्हें दो बेटे है। अब सचिन पायलट और सारा पायलट का तलाक हो चूका है।

प्रोफाइल पर एक नजर

नाम :- सचिन पायलट

जन्म :- 7 सितम्बर 1977

जन्म स्थान :- सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

शिक्षा :- बी.ए. (आनर्स)-अंग्रेजी, सेन्‍ट स्‍टीफन कॉलेज, दिल्‍ली

एम.बी.ए., वार्टन बिजनस स्‍कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया, सयुंक्‍त राज्‍य अमेरिका

राजनीतिक यात्रा की शुरुआत :- उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत 2002 में 10 फरवरी को अपने पिता के जन्मदिन के दिन कोंग्रेस में शामिल होकर शुरू की थी। वे विदेश से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही भारत आने पर राजनीति में शामिल हुए।

उनकी राजनीतिक यात्रा

उन्होंने 2004-09 तक चौदहवीं लोक सभा के सदस्य(सांसद) का कार्यभार संभाला था। वर्ष 2009-14 तक पंद्रहवीं लोक सभा के सदस्य(सांसद) का कार्यभार संभाला था। वह 2018 से पंद्रहवीं राजस्थान विधान सभा के सदस्य(विधायक) हैं। उन्होंने वर्ष 2004-2009 तक गृह मामलों पर स्‍थायी संसदीय समिति, लोक सभा के सदस्य का कार्यभार, वर्ष 2006-2009 तक नागरिक उड्डयन मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति, लोक सभा के सदस्य का कार्यभार संभाला था।

30/06/2021 से सदाचार समिति, राजस्थान विधान सभा के सदस्य है। उन्होंने 2009-2012 तक संचार एवं सूचना प्रौद्यौगिकी, भारत सरकार में राज्‍य मंत्री का पदभार, वर्ष 2012-2014 तक कम्‍पनी मामले मंत्रालय, भारत सरकार में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) का पदभार, 17/12/2018 – 14/07/2020 तक राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था।

उपमुख्यमंत्री के साथ साथ अन्य मंत्रालयों का पदभार भी संभाला था

26/12/2018 – 14/07/2020 तक उप मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, राजस्थान सरकार

26/12/2018 – 14/07/2020 तक उप मुख्यमंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान सरकार

26/12/2018 – 14/07/2020 तक उप मुख्यमंत्री, सांख्यिकी विभाग, राजस्थान सरकार

26/12/2018 – 14/07/2020 तक उप मुख्यमंत्री, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान सरकार

राजनीतिक पद

2001 से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य है।

21/01/2014 तक राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

“80-90 MLA डीके शिवकुमार के समर्थन में” CM पद की मांग तेज, डिप्टी सीएम पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...