नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। CBSE बोर्ड के बाद अब RBSE बोर्ड जल्द ही राज्सथान के विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित कर सकता है। बोर्ड द्वारा जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख घोषित की जा सकती है। इसके अलावा बोर्ड राज्सथान का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषित करेगा। कयास लगाए जा रहे है कि बोर्ड आज शाम या कल तक तारीख घोषित कर देगा। जिसके बाद विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
कब हुई परीक्षा आयोजित?
बोर्ड द्वारा 2024 की 10वीं कक्षा की परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गईं। तो वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा 26 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गईं।
कितने परीक्षार्थी बैठे परीक्षा में?
10वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 11 लाख परीक्षार्थी बैठे। तो वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 9 लाख परीक्षार्थी बैठे।
परीक्षा पास करने के लिए कितने अंकों की जरूरत
परीक्षार्थियों को किसी भी विषय को पास करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की जरूरत है।
कितना रहा है पिछला रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड का कक्षा 10वीं का रिजल्ट वर्ष 2022 में 82.8% था। जिसमें से 84.38 पास प्रतिशत के साथ लड़कियों ने लड़कों से बेहतर परफॉर्मेंस किया था। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा था।
एक SMS से चेक करें रिजल्ट
वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में फोन से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए RAJ12 या RAJ10 टाइप करें और स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखे। इसके बाद मैसेज को 56263 पर भेज दें। इसके बाद आपको आपके फोन पर अपना रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
-इसके बाद कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-मांगे गए क्रेडेंशियल को फिल करें।
-आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-रिजल्ट चेक करें और अगर चाहे तो रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




