रचनात्मक सहयोग कैसे किया जाता है, यह राजस्थान भाजपा टीम ने साबित किया है: पीएम मोदी
रचनात्मक सहयोग कैसे किया जाता है, यह राजस्थान भाजपा टीम ने साबित किया है: पीएम मोदी

रचनात्मक सहयोग कैसे किया जाता है, यह राजस्थान भाजपा टीम ने साबित किया है: पीएम मोदी

जयपुर, 04 जुलाई (हि.स.)। ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम को वीडियो काँफ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान, कर्नाटक, असम, महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश भाजपा इकाइयों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि हम सत्ता में हो या विपक्ष में रचनात्मक सहयोग कैसे किया जाता है, जनता के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर कैसे खड़ा रहा जाता है, यह राजस्थान की भाजपा इकाई ने बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के द्वारा दी गई जानकारी से मुझे भी कई बातें मेरे ध्यान में आईं, जो कि प्रेरणास्पद है एवं उत्तम उदाहरण है और इसके लिए भाजपा राजस्थान की टीम को बधाई देता हूँ। मोदी जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस महामारी काल में एक बहुत बड़ी लड़ाई राजनीतिक दल होने के नाते हमने लड़ी है। हम सब कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं और इस महामारी की लड़ाई में सहयोग करने वाले समाजसेवी, सामाजिक संगठन और कोरोना वॉरियर्स भी अभिनन्दन के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा द्वारा किये गये सेवा कार्य एवं नवाचारों का बूथ स्तर तक डिजिटल संग्रहण होना चाहिए एवं इसके लिए एक एडिटारियल बोर्ड बनाकर विभिन्न आयामों, सेवा कार्यों का स्थानीय भाषा सहित तीन भाषाओं में भी प्रकाशन होना चाहिये। उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर तक देशभर की सभी भाजपा इकाईयों को यह डिजिटल संग्रहण करने का आहृान किया है। मोदी ने कहा कि इस कोरोना काल के आफत के समय को भी हमने अवसर के रूप में बदला है और भाजपा ने अपने आपको डिजिटल एडिशन में परिवर्तित कर लिया है। हमारा संगठन चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, हमारे लिए संगठन का मतलब है सेवा, सबका साथ, सबका सुख, समाज हित में कार्य और संघर्ष करना। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है और राष्ट्रहित के भाव को स्थापित करने में हमारी कई पीढ़ियाँ खप गई। हमारे पूर्वगामियों की तपस्या से ही हमको यह सब मिला है, तो हमारे काम और मेहनत का फल आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस महामारी में भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के बीच में जाकर सेवा कार्य किया है। दलितों और वंचितों को सशक्त करने का प्रयास किया है और हमारी स्वीकार्यता का ही परिणाम है कि आज भाजपा के 52 दलित सांसद हैं, 45 आदिवासी सांसद, तो वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के 113 से अधिक सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम को वीडियो काँफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व की महान शख्सियत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत ने मजबूती से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जिसकी प्रशंसा विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ-साथ दुनियाभर के सभी देशों ने की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में इस दौरान हम वर्चुअल जनसंवाद के जरिये 24 लाख कार्यकर्ताओं से जुड़े, प्रदेशभर में 615 सामुदायिक रसोईयों के माध्यम से 1करोड़ 90 लाख लोगों तक भोजन पहुंचाने का काम किया, 91 लाख फेस मास्क वितरित किए गए, पीएम केयर में 2 लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने सहयोग दिया। जोधपुर के एक नवविवाहित जोड़े की सराहनीय पहल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने 4 लाख रूपये पीएम केयर्स फण्ड में योगदान दिया। ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ को ध्येय बनाकर 5 लाख प्रवासियों को भोजन, राशन, चरणपादुका, उनको अपने स्थानों तक पहुंचाने के लिए आवागमन के साधनों की व्यवस्था करवायी गई। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in