जयपुर, 20 जून(हि.स.)। राजस्थान योग प्रतिष्ठान की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरोजनी मार्ग स्थित योग निलयम में सोमवार 21 जून को सुबह 8ः30 बजे कोविड गाइडलाइन के अनुरूप ‘‘महर्षि पतंजलि सम्मान’’ का आयोजन होगा और योग भगाये रोग पर चर्चा होगी। राजस्थान योग प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रामलक्ष्मण गुप्ता ने बताया कि इस बार कोरोना के कारण वृहद स्तर पर आयोजन नही होगा। परन्तु ऑनलाइन हो रहे इस आयोजन में योग के विभिन्न आयाओं पर विस्तृत चर्चा होगी और योग निलयम से इसे लाईव किया जायेगा। इस अवसर पर योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे योग गुरुओं को ‘‘ महर्षि पतंजलि सम्मान’’ से सम्मानित किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर




