अजमेर, 04 जून(हि.सं)। राजस्थान लोक सेवा आयोग राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2018 के पदों के लिए शेष अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 21 से शुरू करेगा। साक्षात्कार आगामी 13 जुलाई 2021 तक आयोजित किये जाएंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव शुभम चौधरी ने मीडिया को बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर उक्त साक्षात्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी कोरोना के संबंध में निर्धारित मापदण्ड अनुसार साक्षात्कार से 72 घंटे पूर्व तक की कोरोना जांच रिपोर्ट आवश्यक रूप से लेकर आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/संदीप




