back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सौम्या सहित निलंबित पार्षदों के घर नोटिस चस्पा कर फिर से किया आरोप पत्र पेश

जयपुर, 30 जून (हि.स.)। ग्रेटर निगम आयुक्त से मारपीट और अभद्रता के मामले में पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर सहित निलंबित पार्षदों के खिलाफ पेश आरोप पत्र को अदालत की ओर से लौटाने के एक दिन बाद ही ज्योति नगर थाना पुलिस ने पुन: आरोप पत्र पेश कर दिया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि आरोपितों ने नोटिस देखकर लेने से इनकार कर दिया। ऐसे में उनके घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर तामील कराई गई है। गौरतलब है कि चार जून को निगम आयुक्त यज्ञमित्र सिंह ने ज्योति नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा कर मेयर सौम्या गुर्जर पर अभद्रता करने और पार्षद अजयसिंह, शंकर शर्मा, पारस जैन और रामकिशोर प्रजापत पर मारपीट व धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया था। एफआईआर पर जांच करते हुए पुलिस ने गत दिनों अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट क्रम-8 अदालत में सौम्या सहित अन्य चारों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया था, लेकिन अदालत ने आरोप पत्र को अधूरा और जल्दबाजी में पेश करना बताकर लौटा दिया था। अदालत ने आरोप पत्र को लौटाते हुए कहा था कि अनुसंधान अधिकारी ने आरोपितों को चार्जशीट पेश करने की सूचना नहीं दी और ना ही सूचना पर उनके हस्ताक्षर कराए। हिन्दुस्थान समाचार/ पारीक/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव का ऐलान, जानें कब होगा नामांकन और क्या है पूरा शेड्यूल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान यूथ कांग्रेस में गुटबाज़ी और निष्क्रियता के चलते संगठनात्मक चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस चुनाव के लिए नामांकन 22 फरवरी...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵