back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ई-कॅरिअर पॉइंट एप से करें नीट-2021 की निशुल्क तैयारी

31 मई से शाम 6 से 9 बजे तक शुरू होगा ऑनलाइन कोर्स “नीट विजेता सिरीज”- कोटा, 29 मई (हि.स.)। ई-कॅरिअर पॉइंट ने कोरोना महामारी के दौरान नीट-2021 विद्यार्थियों को रिवीजन कराने के लिये निशुल्क रिवीजन कोर्स प्रारम्भ किया हैं। “नीट विजेता सिरीज” नामक कोर्स 50 दिन मे नीट-2021 के पूरे रिवीजन के लिए यूट्यूब व ई-करिअर पॉइंट एप पर छात्रों को उपलब्ध होगा। निदेशक प्रमोद माहेश्वरी ने बताया कि ई-करिअर पॉइंट नीट की विशेषज्ञ टीम विजन के साथ इस कोर्स में सिलेबस का पूरा रिवीजन करवाएगी। जिसमे हर विषय के चेप्टर के मुख्य टॉपिक और कॉन्सेप्ट को लाईव समझाया जाएगा। फिजिक्स, केमिस्ट्रिी और बायोलॉजी विषय के लिए 50 घंटो का समय निर्धारित किया गया है। छात्रो को हर लेक्चर की पीडीएफ ई-करिअर पॉइंट एप पर उपलब्ध होगी। हर टॉपिक के 10 ऐसे संभावित प्रश्न जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, क्विज के माध्यम से ई-करिअर पॉइंट एप पर उपलब्ध होंगे। पूरे कोर्स का डे-प्लान भी छात्रों को उपलब्ध होगा। हर सप्ताह लाईव मेंटी क्विज भी आयोजित होगी जिसमे विजेता छात्रों को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार दिये जाएंगे। 31 मई से प्रारम्भ होने वाला यह कोर्स सायं 6 से 9 बजे तक रोज छात्रो को उपलब्ध होगा। कॅरिअर पॉइंट के निदेशक ओम माहेश्वरी ने बताया कि वर्तमान परिवेश में छात्रों को सामाजिक सरोकार के तहत तनाव मुक्त करने के लिए इस कोर्स के माध्यम से एक अकादमिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होने कहा कि जो छात्र इस वर्ष प्रवेश परीक्षा मे शामिल होगे उन्हे इस कोर्स से बहुत मदद मिलेगी। हैं। ई-करिअर पॉइंट ऑनलाइन एजुकेशन के माध्यम से रियायती शुल्क मे सभी कोर्स छात्रो को उपलब्ध करवाए जा रहे है और एक लाख से अधिक छात्र विभिन्न कोर्सेस के माध्यम से सेवाएँ ले रहे हैं। समय समय पर छात्रो की सहायता के लिए ई-करिअर पॉइंट द्वारा निशुल्क कोर्स उपलब्ध करवाए जाते रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

Bobby Deol Birthday: काम नहीं मिला तो बने DJ, खलनायक बन पलटी किस्मत-ऐसे बने ‘लॉर्ड बॉबी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉबी देओल का नाम आते ही फैंस के सामने दो...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵