back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी की सोच अंतिम पायदान पर खड़े गरीब तक आर्थिक विकास का लाभ पहुंचाना : केंद्रीय मंत्री

बाड़मेर, 13 मार्च (हि. स.)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित बालोतरा नगर मण्डल के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर पार्टी की रीति-नीति, क्रियाकलापों और केंद्र सरकार की योजनाओं पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया। प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। देश के अन्य राजनीतिक दल परिवार आधारित। भाजपा में व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास होता है। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। भाजपा में हर छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को बराबर सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ताओं से अलग है, यह संदेश जनता में भी जाना चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ता का व्यवहार ऐसा हो कि जनता उसके व्यवहार से खुश हो। चौधरी ने कहा कि पार्टी के जो भी लोग पदों पर हैं। उन्हें भी स्वयं को कार्यकर्ता के रूप में देखना चाहिए। यह भाजपा ही है जहां एक सामान्य बूथ अध्यक्ष भी मेहनत और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंच सकता है। कृषि राज्यमंत्री चौधरी ने जेतेश्वर धाम सिणधरी में पूजा-अर्चना कर महंत पारसराम महाराज से आशीर्वाद लिया और श्रीजम्भेश्वर भगवान मन्दिर सोनड़ी में दर्शन लाभ प्राप्त करके मन्दिर परिसर में स्व. हीराराम पुत्र पुरखाराम की स्मृति में निर्मित प्याऊ के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने लाभार्थी भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परोपकार के कार्य लोगों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहते हैं। जनसेवा में लगाया गया धन कभी व्यर्थ नहीं जाता।चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच अंतिम पायदान पर खड़े गरीब तक लोकतंत्र और आर्थिक विकास का लाभ पहुंचाने की है। जब तक विकास, खासकर आर्थिक विकास समावेशी नहीं होता, यह टिकाऊ नहीं हो सकता। केंद्र सरकार के पास एक परोपकारी प्रधानमंत्री हैं जिनकी सोच आजादी और लोकतंत्र के फायदे को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने की है। जैसलमेर निवासी विश्वविख्यात लोक कलाकार दपु खान मिरासी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन मारवाड़ एवं राजस्थान सहित देश दुनिया में लोककला प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। चौधरी ने कहा कि उनकी मखमली आवाज में गाया हुआ मूमल गीत हम सबकी यादों में हमेशा अमर रहेगा। दपु खान ने अपने शक्तिशाली आत्मीय संगीत से हमारी लोक संस्कृति की विरासत को पूरी दुनिया में एक नई पहचान दी है। वे जैसलमेर किले और कलाकारों के बीच लम्बे समय से वाद्य यंत्र कमायचा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए दुनिया भर के लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। उन्होंने राग पहाड़ी, राणा और मल्हार में स्व-संगीतबद्ध गीत प्रस्तुत किए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

दरभंगा से लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष तक, संजय सरावगी की लगातार पांचवीं जीत ने रचा इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नया नाम घोषित कर दिया है। दरभंगा सीट...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵