place-to-place-demonstration-of-bjp-against-the-dictatorial-attitude-of-rajasthan-government
place-to-place-demonstration-of-bjp-against-the-dictatorial-attitude-of-rajasthan-government

राजस्थान सरकार द्वारा तानाशाही रवैये के खिलाफ भाजपा का जगह-जगह प्रदर्शन

उदयपुर, 08 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर ने जयपुर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर एवं तीन पार्षदों के लोकतांत्रिक तरीके से तानाशाही रवैया को अख्तियार कर निलंबित करने के निर्णय पर प्रदेश व्यापी प्रदर्शन के तहत उदयपुर में जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली के नेतृत्व में शहर में करीब 15 स्थानों पर शहर जिला, मण्डल व मोर्चों द्वारा कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए विरोध प्रदर्शन किए जिसमें कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार विरोधी नारों की तख्तियां लेकर, काली पट्टी, काला मास्क लगाकर व प्रदेश सरकार की श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर सरकार के अड़ियल रवैये एवम अलोकतांत्रिक निर्णय का विरोध किया। भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली पूर्व प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर, युधिष्ठिर कुमावत, महापौर जीएस टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी, महामंत्री डॉ. किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़ आदि के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने ग्रेटर निगम के महापौर और पार्षदों को बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा मुखर्जी मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। विभिन्न मंडल स्तरों व भाजपा के विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर सरकार विरोधी प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in