जयपुर, 27 मार्च (हि.स.)। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं विधायक सचिन पायलट 28 मार्च को असम के चुनावी दौरे पर रहेंगे, जहां वे कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाए एवं रोड-शो करेंगे। पायलट रविवार प्रात: 11.25 बजे विशेष विमान द्वारा असम के सिलचर सिटी के डीएसए ग्राउण्ड पहुंचेंगे, जहां वे सिलचर के कांग्रेस प्रत्याशी तमालकांति बनिक के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे तथा दोपहर 12 बजे सिलचर सिटी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड-शो करेंगे। इसके बाद पायलट दोपहर 1.30 बजे करीमगंज पहुंचेंगे, जहां करीमगंज नॉर्थ के कांग्रेस प्रत्याशी कमलाख्या डे पुरकायस्थ के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे तथा दोपहर 2.10 बजे करीमगंज नॉर्थ के कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड़-शो करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर




