आरएसएस की पहल पर जैसलमेर में पांच जून से गिलोय वितरण का महाअभियान

on-the-initiative-of-rss-a-campaign-of-distribution-of-giloy-in-jaisalmer-from-june-5
on-the-initiative-of-rss-a-campaign-of-distribution-of-giloy-in-jaisalmer-from-june-5

जैसलमेर, 01 जून (हि.स.)। कोरोना माहमारी के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली गिलोय-तुलसी की उपयोगिता के कारण अब इसको व्यापक स्तर पर घर-घर लगाने की संघ ने योजना बनाई है। आरएसएस जैसलमेर जिला प्रचार प्रमुख गिरिराज व्यास डावानी ने बताया कि गिलोय को लेकर जागरूकता नहीं होने के कारण यह सब जगह उपलब्ध भी नहीं है। संघ की पर्यावरण गतिविधि के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर परिसर में दस दिनों से गिलोय की पौध तैयार करने का कार्य चल रहा है। बीस स्वयंसेवकों की टोली प्रतिदिन चार घंटे का समय लगाकर इस कार्य को कर रही है। जिले में गिलोय के पंद्रह हजार पौधे तैयार करने के लिए मोहनगढ़,नाचना,मोरानी में भी स्वयंसेवकों जुटे हुए हैंं। जैसलमेर शहर में दस हजार गिलोय तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले गिलोय का करते हैं संग्रह गिलोय की पौध तैयार करने के लिए दस स्वयंसेवकों की टोली गिलोय के स्थान का पता लगाकर वहां से इकट्ठा करने का कार्य करती हैं। अभी तक दस से अधिक स्थानों से इसके संग्रहण का कार्य किया है। फिर उसको काटकर प्लास्टिक की थैलियों में डालकर पौध तैयार की जाती है। इसको तैयार होने में सात से दस दिन का समय लगता है। हर गांव में गिलोय वितरण की है योजना पर्यावरण गतिविधि के संयोजक डॉक्टर उमेश कुमार ने बताया कि गिलोय का हर गांव में वितरण किया जाएगा। जिले भर में अस्सी केन्द्र बनाकर इसके वितरण की योजना है। प्रत्येक व्यक्ति दैनिक जीवन में गिलोय का उपयोग करें इसके लिए गिलोय की आवश्यकता होने पर वही उपलब्ध हो जाए। पांच जून को अभियान की होगी शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को इस अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। गांवों में गिलोय के पौधे पहुंचाने की भी व्यवस्था तय की है।इसका न्यूनतम शुल्क भी तय किया जाएगा।सभी जगह इसके लिए कार्यकर्ताओं को तय भी किया है।जो कार्यकर्ता घर-घर जाकर गिलोय वितरण करेंगे। गिलोय के उपयोग की जानकारी के लिए एक पत्रक का भी वितरण साथ में किया जाएगा। सीमा क्षेत्र में बीओपी पर भी गिलोय भेजी जायेगी सीमा पर तैनात जवानों की इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के प्रत्येक बीओपी पर भी गिलोय लगाने की योजना है। सीमाजन कल्याण समिति के नेतृत्व में बीएसएफ अधिकारियों से सम्पर्क करके गिलोय प्रदान की जायेगी। इसके लिए सीमाजन कार्यकर्ताओं द्वारा योजना बनाई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रशेखर/संदीप

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in