on-the-ekadashi-of-phaguna-there-was-a-lot-of-gulal-in-the-temples
on-the-ekadashi-of-phaguna-there-was-a-lot-of-gulal-in-the-temples

फागुन की एकादशी पर मंदिरों में खूब उड़ी गुलाल

उदयपुर, 25 मार्च (हि.स.)। होली की मस्ती वाले फागुन महीने में मंदिरों में भी अबीर-गुलाल और फाग के गीतों की बहार का मौसम रहता है। बसंत पंचमी के साथ ही ठाकुरजी को गुलाल खेलाने का दौर शुरू हो जाता है जो धुलेंडी तक चलता है। इसी क्रम में गुरुवार को फागुन की एकादशी पर मंदिरों में ठाकुरजी को जमकर अबीर-गुलाल खेलाई गई। भक्तों ने फाग के रसिया जमकर गाए। चंग की थाप पर मग्न होकर नाचे भी। उदयपुर के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर में गुरुवार को यही नजारा रहा। भक्तों की मौजूदगी में भजन मण्डली ने होली के रसिया गाए। ‘आज बिरज में होरी रे रसिया...’ पर खूब चंग बजी और कुछ महिलाएं नाची भी। भगवान जगदीश को अबीर-गुलाल से होली खेलाई गई। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in