back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय ब्रांड को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आगे बढ़ाने हेतू नई केंद्रीय योजना को मंजूरी

बीकानेर, 07 मई (हि.स.) वैश्विक स्तर पर अग्रणी खाद्य विनिर्माण कम्पनियां तैयार करने में मदद करने तथा खाद्य उत्पादों को भारतीय ब्रांड को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आगे बढाने हेतु सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए 10900 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ वर्ष 2021-22 से वर्ष 2026-27 के दौरान कार्यान्वयन के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के नाम से एक नई केन्द्रीय योजना को मंजूरी दी है। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी.पचीसिया ने बताया कि मंत्रालय ने तीन श्रेणियों के आवेदकों से इस योजना के अंतर्गत विदेशों में ब्रांडिंग और विपणन गतिविधियों को शुरू करने के लिए बिक्री आधारित प्रोत्साहन और अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 17 जून 2021 रखी गई है। पहली श्रेणी में आवेदक बड़ी संस्थाएं है जो बिक्री और निवेश मानदंडों के आधार पर प्रोत्साहन के लिए आवेदन कर सकती है। दूसरी श्रेणी के तहत नवोन्मेषी और जैविक उत्पाद बनाने वाले एसएमई आवेदक बिक्री के आधार पर पीएलआई प्रोत्साहन के लिए आवेदन कर सकते हैं। तीसरी श्रेणी में विदेशों में ब्रांडिंग व विपणन गतिविधियाँ शुरू करने के लिए केवल अनुदान के लिए आवेदन किया जा सकता है। योजना के तहत बिक्री आधारित प्रोत्साहन 2021-22 से 2026-27 तक यानी छह साल के लिए आधार वर्ष के मुकाबले बढी हुई बिक्री पर दिया जाएगा। बढी हुई बिक्री की गणना के लिए आधार वर्ष पहले 4 वर्षों के लिए 2019-20 होगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में चमके सलमान खान, हॉलीवुड स्टार्स के साथ शेयर किया फ्रेम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बुधवार को रेड सी फिल्म फेस्टिवल (Red Sea Film Festival) में आयोजित गोल्डन ग्लोब्स गाला डिनर...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵