naib-subedar-naresh-sharma39s-funeral-with-military-honors
naib-subedar-naresh-sharma39s-funeral-with-military-honors

नायब सूबेदार नरेश शर्मा की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि

झुंझुनू,12 मार्च(हि.स.)। जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के सैनिक नरेश शर्मा का निधन गुरूवार को हो गया था। जिनका शुक्रवार को अंतिम संस्कार पैतृक गांव मणकसास में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं ने तिरंगा रैली निकालकर अपने लाडले को नम आंखों से विदाई दी। अंतिम यात्रा में सांसद नरेंद्रकुमार, विधायक राजेंद्रसिंह गुढ़ा तथा पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने शहीद के पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देखकर उनका सम्मान किया। आपको बता दें कि गुरुवार को जवान नरेश शर्मा की पंजाब के भटिंडा में ड्यूटी के दौरान 11केवी के लाइन से करंट लगने के कारण मौत हो गई। परिवार ने बताया कि नरेश तीन दिन पहले ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटा था। वह दो भाइयों में बड़ा था। नायब सूबेदार नरेश शर्मा दो भाई हैं छोटा भाई सोनू शर्मा है। उनके पिता प्रभु दयाल शर्मा कई वर्षों पहले दिमागी संतुलन बिगड़ने पर घर से निकल गए थे। जिनका अभी तक कोई पता नहीं लगा है। माता विनोद देवी पत्नी ने छोटे-छोटे बच्चों का पालन पोषण कर बड़ा किया। पत्नी निशा शर्मा के दो बच्चे हैं। बड़ी लड़की खुशी शर्मा, छोटा बच्चा मयंक 4 वर्ष का है। छोटे भाई सोनू शर्मा की अभी शादी नहीं हुई है। नरेश शर्मा 2008 में आर्मी भर्ती हुए थे। वे कई वर्षों से अपने ननिहाल मणकसास में रह रहे थे। मूल निवासी मंडावरा गाँव के है। हिन्दुस्थान समाचार / रमेश सर्राफ / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in