murder-of-democracy-is-unbearable---deputy-mayor-singhvi
murder-of-democracy-is-unbearable---deputy-mayor-singhvi

लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त के बाहर - उपमहापौर सिंघवी

उदयपुर, 10 जून (हि.स.)। जयपुर ग्रेटर की महापौर सौम्या व अन्य तीन पार्षदों को निलम्बित करने के विरोध में गुरुवार को उदयपुर नगर निगम के भाजपा समर्थित सभी पार्षदों ने उपमहापौर पारस सिंघवी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन जयपुर में हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन कर सरकार पर अपना फैसला वापस लेने का दबाव बनाया। नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि राज्य की गहलोत सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए जयपुर में जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि को असंवैधानिक तरीके से निलम्बित कर जो घृणित कार्य किया है उसको इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा। गहलोत सरकार ने महापौर सौम्या गुर्जर सहित तीन पार्षद को निलम्बित कर यह साबित किया है कि उसका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। यह सरकार केवल तानाशाहीपूर्वक कार्य कर रही है। इस निर्णय के विरोध में उदयपुर नगर निगम के सभी भाजपा समर्थित पार्षदों ने गुरुवार को निगम कार्यालय के बाहर संगठित होकर गहलोत सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों ने उप महापौर के नेतृत्व में गहलोत सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की एवं अपने फैसले को वापस लेने का चेतावनी दी। उपमहापौर ने बताया कि निगम के सभी पार्षदों में राज्य सरकार द्वारा लिए गए इस घृणित कार्य को लेकर भयंकर रोष है। पार्षदों ने सरकार को चेतावनी दी है कि वह अपना फैसला वापस ले ले अन्यथा और भी वृहद स्तर पर इस निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में अतिक्रमण निरोधक समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई, राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जरौली, विद्युत समिति अध्यक्ष हेमंत बोहरा, कुलदीप जोशी, वित्त समिति अध्यक्ष रुचिका चौधरी, विधि समिति अध्यक्ष सोनिका जैन, उद्यान समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी, कच्ची बस्ती सुधार समिति अध्यक्ष देवेंद्र साहू, गोशाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भंवर सिंह देवड़ा, सचेतक मोहन गुर्जर, निगम पार्षद लोकेश कोठारी, भरत शर्मा, करणमल जारोली, देवेंद्र पुजारी, डॉ. शिल्पा पामेचा, संतोष मेनारिया, विद्या भावसार, मुकेश शर्मा, कुसुम पंवार, आशा सोनी, मुकेश गमेती आदि शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in