back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नगरपरिषद पहुंचाएगी जरूरतमंदों को भोजन, जारी किया हेल्पलाईन नंबर

डूंगरपुर, 15 मई (हि.स.)। राज्य के मुखिया अशोक गहलोत की कोशिश है कि इस विपदा काल में कोई भूखा न सोये, उन्ही की प्रेरणा से नगरपरिषद डूंगरपुर ने शहर में जरूरतमंद को भोजन पहुंचाने हेतु एक हेल्पलाईन नंबर जारी किया है, जिसके तहत शहर में कोई भी जरूरतमंद परिवार अथवा व्यक्ति भूखा हो तो वो तत्काल नगरपरिषद के हेल्पलाईन नंबर पर फ़ोन करे और उसे नगरपरिषद द्वारा घर तक भोजन पहुंचाया जाएगा। नगरपरिषद आयुक्त नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री की कोशिश है कि इस विपदा के समय में कोई भूखा न सोये उसको लेकर नगरपरिषद ने शहर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गेहूं नहीं मिल रहा है, उन जरूरतमंद परिवारों को भोजन पहुंचाने हेतु एक हेल्प लाईन 02964 -230159 नंबर जारी किया है, जिस पर शहर का कोई भी परिवार अथवा व्यक्ति भूखा हो वो इस नंबर पर फ़ोन करके भोजन मंगवा सकता है। ये भोजन से लेकर भोजन पहुंचाने तक की सम्पूर्ण सुविधा नगरपरिषद की तरफ से नि:शुल्क रहेगी। आयुक्त ने बताया कि नगरपरिषद द्वारा आइसोलेशन वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए प्रतिदिन भोजन पहुंचाया जा रहा है, वही शहर में घुमन्तु परिवार और एकल परिवार जिनकी कोई आमदनी नहीं है उन्हें प्रतिदिन इन्दिरा रसोई से भोजन पहुंचाया जा रहा है, वही अब शहर में कोई भी जरूरतमंद भूखा न सोये उसके लिए हेल्पलाईन नंबर जारी किया है। आयुक्त ने बताया कि जरूरतमंद को भोजन पहुंचाने में शहर के भामाशाह भी सहयोग कर रहे है। हिंदुस्थान समाचार / संतोष व्यास/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

CM हेल्पलाइन 181 पर घिरा धार प्रशासन, शिकायतों का लगा ढेर, अब रोकी कर्मचारियों की सैलरी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश के धार जिले के जनजाति कार्य विभाग में 181 पर मिलने वाली शिकायतों का दबाव लगातार बढ़ता...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵