back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांसद जोशी ने पार्षदों को सरकार तथा जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी बताया

बीकानेर, 24 जून (हि.स.)। चित्तौडग़ढ़ सांसद एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सी पी जोशी दो दिन के बीकानेर प्रवास के दौरान गुरुवार को मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित के निवास पर पहुंचे। महापौर निवास पर आयोजित बैठक में सांसद जोशी ने सभी पार्षदों के साथ संगठन एवं केंद्र सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सांसद सी पी जोशी ने सभी पार्षदों के प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की गरीब अन्न कल्याण योजना तथा अन्य योजनाओं से आमजन को जोडऩे हेतु मार्गदर्शन किया। जोशी ने पार्षदों को सरकार तथा जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफल बनाने एवं देश को कोरोना मुक्त करने की दिशा में शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आमजन में जागरूकता के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू करने के सुझाव दिए। जोशी ने राज्य में विपक्ष की सरकार होने के बावजूद नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों एवं पिंक ऑटो जैसे नवाचार की जमकर सराहना की। वरिष्ठ भाजपा नेता गुमानसिंह राजपुरोहित ने सांसद का साफा पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। जिसके बाद मेयर राजपुरोहित, डिप्टी मेय राजेंद्र पंवार तथा सभी पार्षदों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सभी भाजपा एवं भाजपा समर्थित पार्षद उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने सांसद जोशी के राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए एक सामान्य कार्यकर्ता से सांसद तक के सफर के बारे में सभी को अवगत करवाया। वरिष्ठ भाजपा नेता गुमानसिंह ने अपने उद्बोधन में सांसद का स्वागत करते हुए कोरोनाकाल में पार्षदों द्वारा किए गए समाजसेवा एवं असहाय तथा निर्धनों के लिए की गई नि:शुल्क भोजन एवं राशन व्यवस्था के बारे में बताया। राजपुरोहित ने पार्षदों द्वारा गत दिनों नहरबंदी के दौरान भी नि:शुल्क जल व्यवस्था तथा टीकाकरण में पार्षदों द्वारा टीकाकरण शिविर तथा नि:शुल्क काढ़ा वितरण के कैंपों एवं अन्य कार्यों के लिए आभार जताते हुए राष्ट्र एवं जनसेवा से निरंतर जुड़े रहने की अपील की। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...