back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काजरी और आईसीआईसीआई सतत् आजीविका के बीच हुआ एमओयू

जोधपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। काजरी और आईसीआईसीआई सतत् आजीविका सोसायटी के बीच एक एमओयू हुआ है। इस एमओयू पर काजरी के निदेशक डॉ. ओपी यादव एवं आईसीआईसीआई सतत् आजीविका सोसायटी के अध्यक्षअनुज अग्रवाल ने हस्ताक्षर किये। यह समझौता जुलाई 2019 में हुए एमओयू को बढाते हुए आगामी 3 साल के लिए किया गया। एमओयू का उद्देश्य शुष्क क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं, महिलाओं, किसानों की कौशलता बढ़ाना तथा प्रशिक्षण प्रदान कर उनके ज्ञान में वृद्धि करना है ताकि उनको वर्ष भर सतत् आय प्राप्त होती रहे। काजरी निदेशक डॉ. ओपी यादव ने कहा कि जलवायु परिर्वतन हो रहा है। ऐसे में कृषि की नवीनतम तकनीकियाँ बहुत महत्वपूर्ण है। संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा फसलों, बागवानी, पशु प्रबन्धन, मूल्य संवर्द्धन नर्सरी प्रबन्धन, संरक्षित कृषि, डेयरी व्यवसाय आदि के बारे में किसानों को प्रशिक्षण प्रदानकर उनकी कौशलता बढायेगी। कृषि की नवीन प्रौघौगिकियों और हस्तक्षेप से किसानों की आजीविका में सुधार होगा। गांवों में हरियाली एवं समृद्धि बढ़ेगी। डॉ. यादव ने कहा आईसीआईसीआई के पास साक्षरता और कौशल आधारित ग्रामीण विकास गतिविधियों में काम करने का लम्बा अनुभव है उन्होंने आरसेटी द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की। विभागाध्यक्ष डॉ. एनवी पाटिल एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एके पटेल ने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय में लाभ की अपार संभावनाऐं है। प्रशिक्षण के पश्चात मार्केट के साथ जोड़ा जायेगा ताकि उन्हें फायदा हो। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: अध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने बताया कि पिछले एमओयू के परिणाम सकारात्मक रहे। हम ग्रामीण युवाओं और किसानों के लाभ के लिए बेहतर लक्ष्यों और उपलब्धियों के लिए काम कर रहे है। इससे ग्रामीण क्षेत्र व सीमांत क्षेत्र के लोगो के लिए स्थाई रोजगार के अवसर पैदा होगें। उन्होने कहा कि पिछले 14 वर्षो से आईसीआईसीआई फाउंडेशन, जोधपुर आरसेटी के माध्यम से जोधपुर जिले में कार्यरत है, इस दौरान किये गये कार्यो में जल संरक्षण, अजोला घास, डेयरी फार्म डवलपमेंट, बकरी पालन व कृषि के क्षेत्र में किए गये कार्य उल्लेखनीय है। आने वाले समय में काजरी व आईसीआईसीआई इस क्षेत्र में अपने कार्यो को और आगे बढायेंगें। आरसेटी जोधपुर के निदेशक सुरेन्द्र सिंह शेखावत एवं प्रोग्राम मैनेजर पारितोष त्रिपाठी ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी तथा स्थानीय अवसर पर रोजगार उपलब्ध होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन सी पेमेंट्स पर लगेगा क्रेडिट कार्ड चार्ज, जानें पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 15 जनवरी 2026 से ICICI बैंक के रिटेल क्रेडिट कार्ड पर ऑनलाइन गेमिंग, वॉलेट और हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर 2% तक अतिरिक्त...
spot_img

Latest Stories

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵