back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधायक चौधरी का धरना तीसरे दिन भी जारी, कहा-जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, नहीं हटूंगा

बाड़मेर, 24 मई (हि.स.)। राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक हेमाराम चौधरी सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी निजी कम्पनी केयर्न एनर्जी के खिलाफ धरने पर डटे हुए हैं। गुड़ामालानी विधानसभा के रागेश्वरी टर्मिनल पॉइंट पर हेमाराम चौधरी आधुनिक अस्पताल और रोजगार की मांग को लेकर पिछले 72 घंटे से धरने पर बैठे हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद भी कम्पनी के अधिकारियों के साथ और हेमाराम चौधरी की मांगों को लेकर कोई सहमति नहीं बनी है। विधायक चौधरी का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी, तब तक वे इस धरने से नहीं हटेंगे। क्योंकि इससे पहले भी वे कई बार इन कम्पनियों को खत लिख चुके हैं, लेकिन कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं है। कम्पनियां किसानों की हजारों बीघा जमीन लेकर लाखों-करोड़ों रुपए कमा रही है। सीएसआर फंड पर हमारा हक है, जो हम मांग रहे हैं। इसमें कोई भी नाजायज मांग नहीं है। विधायक चौधरी सोशल मीडिया से लगातार अपील कर रहे हैं कि धरना स्थल पर किसी भी प्रकार से कोई भी व्यक्ति नहीं आए, क्योंकि इस समय महामारी का दौर चल रहा है। वह अकेले ही धरना स्थल पर बैठे है। गुड़ामालानी के उपखंड अधिकारी सहित पुलिस के अधिकारी लगातार कम्पनियों के साथ वार्ता कर हेमाराम चौधरी को मनाने में जुटे हैं लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिल रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵