lecturer-who-raped-bed-student-arrested-after-two-years
lecturer-who-raped-bed-student-arrested-after-two-years

बीएड स्डूडेंट का रेप करने वाला लेक्चरर दो साल बाद गिरफ्तार

जयपुर, 13 जून (हि.स.)। बीएड स्टूडेंट से दो साल पहले हुए दुष्कर्म के मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपित लेक्चरर अशोक कुमार यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। आरोपित लेक्चरर अशोक कुमार यादव पुत्र महेंद्र सिंह निवासी अलवर के शाहजहांपुर में दादिया निवासी है। पुलिस के अनुसार बीएड स्टूडेंट को प्रेक्टिकल में मदद करने का झांसा देकर आरोपित ने अपनी बातों में फंसाया था। उसके अच्छे अंक लाकर नौकरी दिलवाने का भरोसा दिलाया। 15 अगस्त 2019 को रक्षाबंधन के दिन पढ़ाने के बहाने कॉलेज बुलाया। इसके बाद मिठाई और कोल्डड्रिंक्स पिलाई, जिसमें नशा था। पीड़िता को नशा होते ही आरोपित लेक्चरर ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसके अश्लील वीडियो बनाए। होश में आने पर पीडिता को किसी को बताने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करते हुए बदनाम करने को धमकाया। पीडिता ने आरोप लगाया था कि कई बार ऑफिस में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीडिता ने 11 नवंबर 2020 को थोई थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की जांच सीओ गिरधारी लाल कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in