back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोटा में नाबालिक छात्रा से चार नीट के छात्रों ने किया गैंगरेप, यूपी का रहने वाला है मुख्य आरोपी

राजस्थान के कोटा में NEET के चार छात्रों ने मिलकर एक नाबालिक मेडिकल छात्रा के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर इनकी दोस्ती हुई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैसे तो राजस्थान के कोटा में पढ़ाई के दबाव के चलते छात्रों की आत्महत्या का मामला सामने आता रहता है लेकिन इस बार मामला रेप से जुड़ा हुआ है। दरअसल राजस्थान के कोटा यानी शिक्षा की नगरी में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। नीट के चार छात्रों ने एक 16 साल की नाबालिक छात्रा के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। छात्र हरियाणा के गुड़गांव की रहने वाली है। आपको बता दे कि घटना के बाद पुलिस एक्शन आ गई। और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की उम्र 18, 19 और 20 साल बताई जा रही है।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

दरअसल आरोपियों में से एक आरोपी छात्र को पहले से जानता था। कुछ दिन पहले उन दोनों की सोशल मीडिया में जान पहचान हुई थी। जल्द ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए। फिर आरोपी ने छात्रा को धोखे से अपने फ्लैट में बुलाया। जहां उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। आरोपी यूपी का रहने वाला है। जिस छात्रा के साथ वारदात हुई है। वह हरियाणा के गुड़गांव की रहने वाली है और कोटा में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। वही चारों आरोपी भी कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रहे थे।

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक घटना 13 फरवरी की बताई जा रही है। जहां आरोपियों ने लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद ही 13 फरवरी को छात्रा ने स्थानीय कुन्हाड़ी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने पास्को एक्ट और गैंगरेप जैसी धाराओं के चलते मामला दर्ज कर लिया। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि गैंगरेप की घटना के बाद छात्रा तनाव में थी और वह खुदकुशी करने जा रही थी लेकिन फोन पर साथियों से बातचीत की। इसके बाद साथियों ने छात्रा की काउंसलिंग की। छात्र का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

‘श्रीरामायण’ के बाल कलाकार वीर शर्मा और उनके भाई की आग में दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । राजस्थान के कोटा शहर से रविवार तड़के दिल को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई। टेलीविजन शो 'श्रीरामायण'...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵