back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिव्यांगों के प्रति संवेदना रखते हुए उन्हें आगे बढ़ने के मिलें अवसर-राज्यपाल

जयपुर, 12 जून(हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिव्यांगों को समाज में सहज, अनुकूल, भेदभाव रहित और न्यायोचित माहौल प्रदान किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को मानसिक और शारीरिक रूप में संबल प्रदान कर सक्षम बनाने के साथ ही उन्हें रोजगार, शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए बेहतर अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। मिश्र शनिवार को वाराणसी में ‘संजीवनी थेरपी सेंटर फॉर स्पेशल चिल्ड्रन’ के शिलान्यास और भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास और समाज में उनकी निर्बाध भागीदारी के लिए भी सभी स्तरों पर प्रयास किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अवसर मिले तो दिव्यांग आम व्यक्ति से अधिक बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने ‘संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसायटी’ द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा के साथ ही विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों को केन्द्र में रखकर उनकी थैरेपी से संबंधित सेवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शरीर से जुड़ी व्याधियों की गहराई में जाते हुए उसका समुचित उपचार करने के लिए विभिन्न थैरेपियों के जरिए उन्हें स्वस्थ करने की ‘संजीवनी थेरपी सेंटर फॉर स्पेशल चिल्ड्रन की मुहिम दूसरों के लिए भी अनुकरणीय है। राज्यपाल ने शिलान्यास और भूमि पूजन के उपरान्त पौधारोपण भी किया। इससेे पहले सोसायटी के महासचिव डॉ. विद्यासागर पाण्डेय ने बताया कि संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसायटी दिव्यांग बच्चों को केन्द्र में रखकर उनके उपचार के साथ ही उनकी स्किल डवलपमेंट के लिए भी विशेष कार्य कर रहा है। काशी विश्वनाथ एवं संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को प्रात: वाराणसी में काशी विश्वनाथ और संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन कर उनसे देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की तथा देश और प्रदेशवासियों के खुशहाल और निरोग जीवन की कामना की। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

धर्मेंद्र के निधन के बाद शाहरुख खान हुए भावुक बोले-आपने हमेशा पिता की तरह स्नेह दिया…

नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। 89...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵