, 21 जून (हि.स.)। सतगुरु कबीर का 623 वां प्राकट्य दिवस 24 जून को प्रतापनगर बिजलीघर के पीछे स्थित सतगुरु कबीर प्रकाश कुटीर में सतगुरु कबीर प्रकाश सेवा मण्डल की ओर से श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। मंडल के महासचिव नीरज भाटी ने बताया कि मण्डल के अध्यक्ष गादी महंत रमेशदास के सान्निध्य में ब्रह्म मुहूर्त में प्रभात फेरी, सतगुरु साहेब के पांच बधावें, सतनाम, ध्वजा पूजन, आरती, सतगुरु कबीर साहेब का बीजक पाठ एवं संध्या दीपोत्सव का आयोजन होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर




