back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएनबी गुजरात में कार्यरत कार्मिक के मकान में चोरी

शहर के निकट बोरानाडा स्थित गोरख विहार में पंजाब नेशनल बैंक गुजरात में कार्यरत एक कार्मिक के सूने मकान से अज्ञात चोर नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए।

जोधपुर,एजेंसी । शहर के निकट बोरानाडा स्थित गोरख विहार में पंजाब नेशनल बैंक गुजरात में कार्यरत एक कार्मिक के सूने मकान से अज्ञात चोर नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। इस बारे में उनके भाई की तरफ से अब बोरानाडा थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि बालेसर के खुडियाला स्थित निंबों का बास निवासी आनंदप्रकाश पुत्र प्रभुलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके बड़े भाई दलपतराम का मकान गोरख विहार बोरानाडा में आया है। वह गुजरात पीएनबी शाखा में काम करते है। उनके पड़ौसी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है। इस पर आंनद प्रकाश यहां पहुंचा। अज्ञात चोर घर का दरवाजा काटकर वहां से साढ़े तीन तोला सोने के जेवर जिनमें रखड़ी, तिलड़ी, कानों के टोप्स, अंगूठी के साथ 20 तोला चांदी के पायल एवं 30 हजार की नगदी चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अब चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵