back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेकेके द्वारा ‘एक्सप्रेसिव आर्ट थेरेपी’ पर ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन 6 जून को

जयपुर, 04 जून(हि.स.)। जवाहर कला केंद्र (जेकेके) द्वारा 6 जून को सुबह 11 बजे से किशोरों और युवाओं के लिए ‘एक्सप्रेसिव आर्ट थेरेपी’ पर ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप का संचालन थिएटर आर्टिस्ट डॉ. चिरमी आचार्य करेंगीं। ‘एक्सप्रेसिव आर्ट थेरेपी’ में उपचार के लिए व शरीर और दिमाग को संतुलित करने के स्रोत के रूप में नृत्य, नाटक, संगीत और कला जैसे सभी साधनों का उपयोग करना शामिल है। वर्कशॉप द्वारा शरीर का रचनात्मक रूप से उपयोग करके दिमाग को स्पष्टता, यादों को बाहर लाने, तनाव और अनसुलझे मुद्दों को सुलझाने में मदद मिलेगी। वर्तमान के समय में जब दुनिया महामारी की इस विकट परिस्थितियों का सामना कर रही है, एक्सप्रेसिव आर्ट हमें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर हमारे अंदर की भावनाओं को बाहर निकालने में मदद करता है, जिसमें किसी भी प्रकार का कोई डर नहीं है। चिकित्सक के सामने बैठकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में किसी भी व्यक्ति को असहजता महसूस हो सकती है। सेशन में वार्म-अप एक्सरसाइज, संगीत और मूवमेंट के जरिए बॉडी को ओपन-अप करना, कला के माध्यम से बॉडी माइंडफुलनेस के साथ ही सेल्फ-एक्सप्रेशन भी सिखाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵