back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jaipur: राजस्थान को मिलेगी रोजगार की सौगात, चेक गणराज्य के PM और CM भजनलाल की आज जयपुर में हुई संवाद बैठक

Jaipur: चेक गणराज्य के PM पेट्र पियाला आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे। दोपहर में चेक गणराज्य के PM और राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा की जयपुर के कूकस स्थित होटल लीला पैलेस में संवाद बैठक होगी।

जयपुर, हि.स.। चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र पियाला आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे। दोपहर में चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जयपुर के कूकस स्थित होटल लीला पैलेस में संवाद बैठक होगी। बैठक में पर्यटन और लघु उद्योग को बढ़ावा देने पर संवाद होगा। प्रधानमंत्री पेट्र पियाला बैठक में पर्यटन और लघु उद्योग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।

राजस्थान में पर्यटन के साथ उद्योग की अपार संभावनाएं

बैठक में पर्यटन और रोजगार के प्रोत्साहन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार और राजस्व सृजन के साथ ही संस्कृति का आधान प्रदान होगा। राजस्थान में पर्यटन के साथ ही उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में औद्योगिक विकास और प्रदेश में लघु और कुटीर उद्योग के माध्यम से शहरी और दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजित करने जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

प्राग और जयपुर दोनों का ही समृद्ध इतिहास रहा

साथ ही राजस्थान में विदेशी निवेश से विभिन्न प्रकार की इंडस्ट्रीज कंपनी स्थापित हो ऐसा प्रयास रहेगा। राजस्थान में विदेशी तकनीक को बढ़ावा मिले जिससे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, आईटी, दूरसंचार, स्वास्थ्य सेवाओं और साइबर क्षेत्र में अधिक से अधिक तकनीकी का इस्तेमाल किया जा सके। पर्यटन, उद्योग, निवेश और तकनीकी के आदान-प्रदान के लिए चेक गणराज्य में प्रतिनिधि मंडल का आदान-प्रदान होगा। चेक गणराज्य की राजधानी प्राग और राजस्थान की राजधानी जयपुर दोनों का ही समृद्ध इतिहास रहा है। राजनीतिक सांस्कृतिक और आर्थिक मामले में दोनों ही शहर हमेशा से केंद्र में रहे हैं।

चेक गणराज्य के ये नेता संवाद बैठक में होंगे शामिल

संवाद बैठक के दौरान चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री के साथ चेक गणराज्य के विदेश मंत्री, एंबेसडर, राजदूत, राजकीय प्रवक्ता, स्ट्रेटजी एक्सपट्र्स और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। राजस्थान सरकार की ओर से मुख्य सचिव, पर्यटन, उद्योग, रीको, उच्च शिक्षा, गृह, वाणिज्य उद्योग विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री के सम्मान में राजस्थान के मुख्यमंत्री की ओर से होटल लीला पैलेस में दोपहर का भोज दिया जाएगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भिवाड़ी में भीषण धमाके से केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत से राजस्थान में मचा हड़कंप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान के भिवाड़ी में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵