जयपुर, एजेंसी । बाड़मेर जिले के बाखासर थाना पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के डींडावा गांव में अवैध अफीम की खेती पकड़ी है। पुलिस ने दबिश देकर गांव के एक खेत से 2 हजार 154 अवैध अफीम के पौधे बरामद किए गए है। वहीं मौके से पुलिस ने आरोपित भूराराम जाट (46) को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम के पौधों की कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि बाखासर थाना पुलिस को डींडावा गांव में अवैध तरीके से खेती किये जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम गठित कर डींडावा गांव में आरोपित भूराराम जाट के खेत पर दबिश दी गई। मौके से हरे गीले अफीम के फूल लगे 2 हजार 154 पौधे जब्त किए गए हैं। साथ ही आरोपित भूरा राम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।




