back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्कूल-कॉलेजों के आसपास बेचने वाले ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों के आस-पास बेचने वाले ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया ।

जयपुर, हि.स । जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों के आस-पास बेचने वाले ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चला कर 11 मामले दर्ज कर चार महिलाओं सहित 13 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 49.91 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक, 40 ग्राम अफीम, 594.6ग्राम गांजा, 6480 प्रतिबंधित दवाइयों (कैप्सूल),ब्रिकी राशि 38 हजार 890 रुपये सहित दो दुपहिया और एक चौपहिया वाहन बरामद किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर कैलाश चंद विश्नोई ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत सीएसटी ने विश्वकर्मा,मुरलीपुरा ,झोटवाड़ा,मुहाना,मानसरोवर ,महेश नगर जयसिंहपुरा ,गलता गेट और ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में स्थित स्कूल-कॉलेजों के आस-पास बेचने वाले ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

जहां पुलिस टीम ने ग्यारह मामले दर्ज कर कमल कुमार शर्मा निवासी हरमाडा,दौलत शर्मा निवासी मुरलीपुरा,अतुल शर्मा निवासी भरतपुर हाल मुरलीपुरा,महिला तस्कर पूनम सांसी निवासी पंजाब हाल झोटवाड़ा,पिंकी सांसी निवासी मुहाना,कलावती निवासी सीकर हाल जयसिंहपुरा खोर, सोनम सांसी निवासी अलवर हाल जयसिंहपुरा

नितिन सैनी निवासी मानसरोवर, राम किशोर निवासी नागौर हाल मानसरोवर, राजेन्द्र छंरग निवासी नागौर हाल मानसरोवर, संजू सांसी निवासी महेश नगर, नंद कुमार उर्फ बबलू निवासी गलता गेट और विनोद मौर्य निवासी ट्रांसपोर्ट नगर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 49.91 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक, 40 ग्राम अफीम, 594.6ग्राम गांजा, 6480 प्रतिबंधित दवाइयों (कैप्सूल),ब्रिकी राशि 38 हजार 890 रुपये सहित दो दुपहिया और एक चौपहिया वाहन बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त में बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...