it-was-the-congress-which-thrashed-democracy-stifled-democracy-in-1975-chowdhary
it-was-the-congress-which-thrashed-democracy-stifled-democracy-in-1975-chowdhary

लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस ने ही 1975 में दबाया लोकतंत्र का गला : चौधरी

बाड़मेर, 25 जून (हि.स.)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी दो दिन के अलवर भरतपुर जिलों के दौरों के बाद गुरुवार को देर शाम बालोतरा पहुंचे। इसके बाद शुक्रवार सुबह से संसदीय क्षेत्र के बालोतरा में विभिन्न स्थानों का दौरा कर कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने विभिन्न कार्यकर्ताओं एवं प्रतिष्ठित लोगों तथा कोराना काल में दिवंगत हुए व्यक्तियों के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी। इसके बाद कैलाश चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी बालोतरा जिले की समन्वय बैठक में भाग लेकर उपस्थित पदाधिकारियों से संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की। इसके बाद केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने बालोतरा में ही वरिष्ठ भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ देश में लगे आपातकाल की 46वीं बरसी पर लोकतंत्र को बंधक बनाने वाले तत्कालीन नेतृत्व का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने देश के लोकतांत्रिक चरित्र को रौंदा कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े भारतीय लोकतंत्र की हत्या कर दी। कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपा, यह भारत के लोकतंत्र का काला अध्याय है। कैलाश चौधरी ने कहा कि गांधी नेहरू परिवार के विरोध में उठने वाले स्वरों को कुचलने के लिए 21 महीनों तक निर्दयी शासन की क्रूर यातनाएं सहते हुए देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करने वाले सभी देशवासियों के त्याग और बलिदान को हम सब नमन करते हैं। इमरजेंसी के काले दिनों को कभी नहीं भूला जा सकता है। 1975 से 1977 के उस कालखंड में संस्थाओं को निशाना बनाया गया। हम इस बात का प्रण करें कि भारत के लोकतंत्र को मजबूत रखेंगे। कांग्रेस ने देश के लोकतांत्रिक चरित्र को रौंदा था। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in