जयपुर, 07 अपैल(हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में भारतीय विदेश सेवा के 2020 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के तीन सदस्यीय दल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों ऐश्वर्या श्योरान, रजनीश पाटी़दार और स्वाति शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सर्वोपरि रख कर अपने पदेन कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से संवेदनशील होकर कार्य करते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक संदीप वर्मा ने राज्यपाल मिश्र को प्रशिक्षण कार्यों की जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश / ईश्वर




