back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना टीकाकरण में भारत ने बनाई विश्व में पहचान- राज्यपाल

जयपुर, 20 मार्च(हि.स.) राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौर में देश में प्रभावी प्रबंधन के कारण इस मानवीय त्रासदी से कम से कम नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान में भी भारत ने अपनी पहल से विश्वभर में खास पहचान बनाई है। राज्यपाल मिश्र शनिवार को ‘इन्टरनेशनल गुडविल सोसायटी आफ इण्डिया’ के 32 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थित अतिथियों को ‘कोविड-19 में अर्थव्यवस्था’ विषय पर आनलाइन संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल मिश्र ने इससे पहले प्रख्यात अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद को जस्टिस नरेन्द्र सिंह स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से आनलाइन सम्मानित भी किया। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि विश्वभर में कोरोना महामारी ने इस कदर कहर बरपाया कि कोई भी इसके प्रभाव से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से अछूता नही रहा। उन्होंने कहा कि भारत में इस महामारी से निपटने के जो उपाय समय रहते अपनाये गये, वह पूरे विश्व में मिसाल बने। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सुविधाओं का विस्तार करते हुए देशभर में ऐसी कारगर योजनाएं शुरू की गई जिससे आमजन का भरोसा बढ़ा और अर्थव्यवस्था को पुनः गति मिली। उन्होंने कहा कि भारत ने वैक्सीन उत्पादन के साथ ही दूसरे देशों को इसे उपलब्ध कराने की पहल भी की। अब तक 20 देशों को वैक्सीन की 1.6 करोड़ से ज्यादा खुराक भारत निर्यात कर चुका है। भारत ने आरम्भ के 24 दिनों में ही अपने 70 लाख लोगों को टीके लगाने में कामयाबी हासिल की। यह लक्ष्य पाने में अमेरिका को 26 और ब्रिटेन को 46 दिन लगे थे। राज्यपाल मिश्र ने अभिनेता श्री सोनू सूद को बधाई देते हुए कहा कि वैश्विक महामारी से पैदा हुए मानवीय संकट को दूर करने के लिए उन्होंने जिस संवेदनशीलता और सेवाभाव का परिचय दिया वह समाज के लिए अनुकरणीय है। अभिनेता सोनू सूद ने अपने संबोधन में कहा कि लाॅकडाउन के दौरान कुछ लोगों को भोजन पहुंचाने के साथ उनका जो सफर शुरू हुआ वह हजारों लोगों को घर पहुंचाने, रोजगार से जोड़ने और इलाज उपलब्ध कराने के साथ आज भी जारी है। सिलिकन वैली अमेरिका से जुड़े गूगल के प्रतिनिधि अमित शर्मा, वनस्थली विद्यापीठ के कुलपति डाॅ. आदित्य शास्त्री, इन्टरनेशनल गुडविल सोसायटी आफ इण्डिया के अध्यक्ष डाॅ. योगेन्द्र नारायण, महासचिव आर.के भटनागर ने भी कार्यक्रम में विचार व्यक्त किये। हिन्दुस्थान समाचार/ संदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

मुख्यमंत्री कार्यालय में सुनवाई नहीं हो रही शिकायत, तो सीधे राज्यपाल से ऐसे करें संपर्क

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कई बार आम नागरिक अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाते हैं, लेकिन कई बार शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता या देर...
spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...