inauguration-of-breath-bank-at-indus-seva-kendra
inauguration-of-breath-bank-at-indus-seva-kendra

सिंधु सेवा केंद्र में ब्रेथ बैंक का उद्घाटन

जोधपुर, 31 मई (हि.स.)। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड प्रथम पुलिया स्थित सिंधु सेवा केंद्र में सोमवार को ब्रीथ बैंक का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। सेवा केंद्र के राम तोलानी ने बताया कि समाज के भामाशाह अशोक, किशोर पारवानी, अशोक खाचंन्दानी के सहयोग से 11 कंसंट्रेटर मशीन भेंट की गई। साथ ही तीर्थदास पहलवानी द्वारा 11 ऑक्सीमीटर भेंट किए गए। उद्घाटन समारोह में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, दक्षिण महापौर वनिता सेठ, उपमहापौर किशन लढ्ढा, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, योगेश व्यास, राम तोलानी, लक्ष्मण खेतानी, प्रभु ठारवानी, महेश खेतानी, अशोक पारवानी, रमेश सतपाल, पार्षद पायल जान्यानी, नरेंद्र फितानी, सुनील सम्भवानी, अजय सिंह मेड़तिया, विक्रमसिंह पंवार, भरत आवतानी, किशोर चंगुलानी, राजू सम्भवानी, प्रकाश बुलचन्दानी, श्याम आहुजा, चतुरमल, पंकज, विजय नारवानी, योगेश चंगुलानी, मोहित केशवानी, भरत पहलवानी, हेमू जान्यानी, जय कृपलानी, मनोज कारवानी, हेमन्त लालवानी आदि मौजूद थे। समाज के जेठानन्द लालवानी ने बताया कि समारोह के दौरान विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस दौरान तम्बाकू उत्पादों का सेवन नही करने व अपने परिचितों को भी नशे का सेवन नही करने का संदेश देकर प्रेरित किया। हिन्दुस्थान समाचार/ सतीश/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in